रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

विहिप की बैठक में संगठन विस्तार और जिम्मेदारियां सौंपी

विनोद कुमार सोनकर पत्रकार

विहिप की कार्ययोजना बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन …..
*नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी, आगामी कार्यक्रमों की बनाई कार्ययोजना*
*हर्रैया।* विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिला हर्रैया की कार्ययोजना बैठक मंगलवार को आर्या वाटिका मैरिज हॉल में आयोजित की गई। दो सत्रों में हुई बैठक में संगठन विस्तार कार्यकर्ता सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक के मुख्य वक्ता विहिप गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री नागेंद्र जी रहे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के कार्यक्षेत्र के संबंध में संगठन की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले और प्रखंड स्तर की कार्यसमितियों को पूर्ण करने के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय जिम्मेदारी देने की जरूरत है। बैठक में जिला कार्यसमिति को पूर्ण करने, प्रखंडों की कार्यसमितियों के गठन, स्थापना दिवस कार्यक्रम, हितचिंतक अभियान, श्रद्धेय अशोक सिंघल की जन्मशताब्दी वर्ष के कार्यक्रम तथा संत रविदास जयंती के आयोजन समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्रखंड स्तर के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कार्ययोजना भी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रांत पालिका मातृशक्ति संयोजिका कविता दीदी, प्रांत संपर्क प्रमुख दिनेश मिश्रा, मंदिर-अर्चक पुरोहित प्रांत संपर्क प्रमुख एवं सदस्य महेंद्र पांडेय तथा विभाग मंत्री विवेक सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं को समाज के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का अवसर मिलेगा।
नवनियुक्त पदाधिकारी—
भूपेंद्र सिंह — जिला विशेष संपर्क प्रमुख
अवनीश कुमार मिश्रा — जिला सह संपर्क प्रमुख
सुनील विश्वकर्मा — नगर एवं प्रखंड अध्यक्ष, कप्तानगंज
राम सजन — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज
विशाल गुप्ता — प्रखंड बजरंग दल संयोजक, कप्तानगंज
विजय सोनी — प्रखंड सहसंयोजक, बजरंग दल, कप्तानगंज
हरिओम उपाध्याय — प्रखंड उपाध्यक्ष, कप्तानगंज
दुर्गेश पांडेय — प्रखंड मंत्री, कप्तानगंज
गौरी शंकर तिवारी — खंड अध्यक्ष, कप्तानगंज
राम मूरत निषाद — खंड मंत्री, कप्तानगंज
विहिप के जिला मंत्री प्रवीण सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता नई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान देंगे। जिला अध्यक्ष डॉ. हरि मूर्ति सिंह ‘मनोज’ ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन और समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन आचार्य पद्धति जिला सहसंयोजक बजरंग दल दीपक शर्मा ने किया। जिला कार्यकारिणी से जिला उपाध्यक्ष भारती शुक्ला, बजरंग दल जिला संयोजक विमलेश कुमार ओझा, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ वर्मा, जिला सहमंत्री सर्वेश कुमार कसौधन, जिला सहमंत्री चंद्रमणि चौधरी, धर्म प्रसार प्रमुख अनिल कुमार मिश्रा और जिला समरसता प्रमुख अजय कनौजिया समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के समापन पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजहित में कार्य करने और विश्व हिंदू परिषद को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी