बस्ती के हर्रैया क्षेत्र स्थित विक्रमजोत प्रखंड की रूपगढ़ ग्राम सभा में विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल (गोरक्ष प्रांत) द्वारा सेवा सप्ताह के तहत शनिवार को निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित करना रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अतुल सिंह एवं चिकित्सक डॉ. अनिल कनौजिया ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। वहीं जिला सहसंयोजक दीपक शर्मा ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ऐसे चिकित्सा शिविरों का लाभ उठाने का आग्रह किया।
इस आयोजन में जिला मंत्री प्रवीण सिंह, प्रखंड मंत्री सोनू गुप्ता, करन गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, रिजवान अली, आकाश शुक्ला (क्रांतिकारी) और आशु पांडे सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों व स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना की और शिविर का समापन सफलतापूर्वक हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड