शुरू न्यूज़
बस्ती में दैनिक भारतीय बस्ती के 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में युवा अधिवक्ता और समाजसेवी आदिल खान को सम्मानित किया गया। समारोह में उपस्थित अतिथियों ने आदिल खान को सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके सामाजिक, शैक्षिक एवं विधिक कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने समाज हित के मुद्दों को उठाने, सूचना का अधिकार (RTI), विधिक जागरूकता और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रेरणादायी बताया। शिक्षा के क्षेत्र में चंबल विद्यापीठ के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद परिवारों के सैकड़ों बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के कारण समाज में उन्हें “चंबल वाले गुरु जी” के नाम से भी जाना जाता है।
इसके साथ ही आदिल खान देश के स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों की गौरवशाली विरासत को बचाने के लिए भी निरंतर कार्यरत हैं, जिसके तहत वे ऐतिहासिक दस्तावेज़ों, न्यायालयीन अभिलेखों, दुर्लभ पुस्तकों, पुराने सिक्कों और अन्य धरोहरों के संरक्षण का अभियान चलाकर युवाओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने दैनिक भारतीय बस्ती परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जो इस अभियान में उनके साथ जुड़े हैं और यह उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता, शिक्षाविद, साहित्यकार, समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अन्य विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड