शुरू न्यूज़
बस्ती के कप्तानगंज अंतर्गत महाराजगंज कस्बा निवासी अंबुज अग्रहरि के उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद हासिल करने के बाद पहली बार गृह आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। इस दौरान पूरा स्वागत समारोह उत्साह, गर्व और खुशी के माहौल में संपन्न हुआ।
इस स्वागत समारोह में मौजूद पूर्व प्रधान आशीष सोनकर ने कहा कि अंबुज की यह उपलब्धि साबित करती है कि सीमित संसाधन भी बड़े सपनों के आड़े नहीं आते हैं और निरंतर मेहनत से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। वहीं, उपनिरीक्षक अंबुज अग्रहरि ने क्षेत्रवासियों के स्नेह के लिए आभार जताते हुए अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों व शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, युवा और शुभचिंतक मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड