शुरू न्यूज़
बस्ती में आगामी कांवड़ यात्रा और सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर की आशंका को देखते हुए शनिवार को प्रशासनिक अमला अलर्ट पर दिखा। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सरयू नदी पर स्थित कलवारी-टांडा पुल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल पर यातायात व्यवस्था, दोनों ओर नदी के जलस्तर और आसपास के निचले क्षेत्रों में बाढ़ की संभावनाओं का गहन आकलन किया। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर आवश्यक सुरक्षा उपायों और राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुचारु यातायात, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। वहीं बाढ़ की आशंका को देखते हुए जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने, निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने और आपदा प्रबंधन से जुड़े संसाधनों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता जनसुरक्षा है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और संभावित बाढ़ की स्थिति में लोगों को समय पर राहत और सहायता मिल सके, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए और यातायात संचालन के लिए प्रभावी योजना लागू की जाए, जिससे श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड