शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही उसका समाधान कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी दी जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।
एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनपद पुलिस नागरिकों की शिकायतों के निस्तारण और बेहतर पुलिसिंग के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जनता को न्याय दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड