शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के वार्ड संख्या 4 स्थित शिव मंदिर सरैया में पिछले कई दिनों से पुराना विद्युत केबल खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। बिजली की समस्या की जानकारी मिलने पर सभासद प्रतिनिधि विजय निराला ने तत्परता दिखाते हुए अपने निजी खर्च से एक बंडल 10 एमएम का नया विद्युत केबल खरीदा और उसे विद्युत विभाग के लाइनमैन को उपलब्ध कराया, जिसके बाद खराब केबल को हटाकर नया केबल लगाया गया और मंदिर की विद्युत व्यवस्था को सुचारू रूप से बहाल किया गया।
मंदिर परिसर में बिजली आपूर्ति बहाल होने और रोशनी की व्यवस्था दोबारा शुरू होने से श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने इस जनहित कार्य के लिए सभासद प्रतिनिधि विजय निराला और सभासद दिलीप निराला के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की भरपूर सराहना की है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सूचना मिलते ही बिना किसी देरी के त्वरित कदम उठाए गए, जो जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का एक बेहतरीन उदाहरण है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड