शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘क्रैक साइबर क्राइम’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के ₹57,000 सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाई जा रही इस मुहिम के अंतर्गत साइबर सेल थाना धनघटा की सतर्कता और प्रभावी पैरवी से पीड़ित को यह त्वरित राहत मिली है।
घटना के अनुसार, धनघटा थाना क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति को किसी अज्ञात साइबर ठग ने अपने झांसे में ले लिया था और उसके बैंक खाते से ₹57,000 अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे। ठगी का शिकार होने का एहसास होने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस पर गंभीरता दिखाते हुए साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मियों ने तत्काल शिकायत दर्ज कर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
इस सफल रिकवरी में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह, अपराध निरीक्षक एवं प्रभारी साइबर सेल रामेश्वर यादव, कांस्टेबल इन्द्रजीत प्रजापति, रिज़र्व कांस्टेबल मोहित कुमार पाण्डेय और रिज़र्व कांस्टेबल अंकुश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ऑफर या ब्लैकमेलिंग के झांसे में न आएं। यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है, तो वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड