शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तीन दिनों से नहर में फंसी एक गर्भवती गंगा डॉल्फिन को बचाने के लिए सोमवार को एक बड़ा रेस्क्यू अभियान चलाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद इस गर्भवती डॉल्फिन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए वन विभाग, गोरखपुर पुलिस, सिंचाई विभाग, गोरखपुर चिड़ियाघर और विशेषज्ञों की टीम ने मिलकर काम किया।
डॉल्फिन को नहर से बाहर निकालने के बाद, उसे उसके प्राकृतिक आवास राप्ती नदी तक जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए भटहट से राजघाट तक करीब 52 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। पुलिस की कड़ी निगरानी में डॉल्फिन एम्बुलेंस बिना किसी रुकावट के सिर्फ 1 घंटे 5 मिनट में राप्ती नदी पहुंच गई, जहां उसे सुरक्षित छोड़ दिया गया।
इस पूरे रेस्क्यू अभियान का संचालन उत्तर प्रदेश की प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा बेमुरी और मुख्य वन संरक्षक गोरखपुर बी.सी. ब्रह्मा के निर्देशन में किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर वन विभाग, गोरखपुर चिड़ियाघर, टीएसए फाउंडेशन इंडिया, सिंचाई विभाग और गोरखपुर पुलिस की टीमों ने मिलकर काम किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड