महराजगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपियों समेत 3 हिरासत में… तमंचा बरामद
महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा गांव में गुरुवार देर रात विवाद के बाद 20 वर्षीय युवक की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी गई। मधुकरपुर महादेव निवासी जीशान पुत्र यूसुफ उर्फ बंगाली गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।
परिजनों के मुताबिक, जीशान देर रात किसी काम से समरधीरा चौराहे पर गया था। इसी दौरान दो युवकों से उसका विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही जीशान सड़क पर गिर पड़ा।
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। पुलिस घायल जीशान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
देर रात दो नामजद आरोपियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद करने का दावा किया है। पुरंदरपुर प्रभारी निरीक्षक गौरव राय कनौजिया ने बताया कि युवक की गोली लगने से मौत हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से पूछताछ चल रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड