पुरानी पेंशन बहाली पर गोरखपुर से लखनऊ तक हुंकार! 25 सितंबर को इको गार्डन में होगी महारैली
गोरखपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक और कर्मचारियों का आंदोलन अब तेज होता दिखाई दे रहा है। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर 25 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में प्रस्तावित पेंशन महारैली को सफल बनाने के लिए गोरखपुर में विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक पंत पार्क में आयोजित हुई।
बैठक की अध्यक्षता अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिका रियों ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का संघर्ष निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। अपने अधिकार की इस लड़ाई को मजबूती देने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों का संगठित होना जरूरी है। 25 सितंबर को प्रदेश के शिक्षक एवं कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती से उठाएंगे।
जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं राज कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसके लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
बताते चलें कि इस महारैली को पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षक महासंघ, लेखपाल संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं राज्य कर्मचारी महासंघ ने समर्थन देते हुए अधिक से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों से 25 सितंबर को लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड