उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर धनघटा में सुरक्षा तैयारियों का जायजा
कार्यक्रम स्थल, रूट, पार्किंग व बैरिकेडिंग का एएसपी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए
आवश्यक निर्देश
धनघटा (संतकबीरनगर)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने धनघटा स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी ने कार्यक्रम स्थल के साथ ही उप मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान मार्ग, पार्किंग स्थल, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने आमजन और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी ड्यूटी प्वाइंट समय से निर्धारित करने के साथ ही पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए भी आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए।
एएसपी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड