क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना महुली पर समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना महुली पर समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मियों को दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।
आज श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय के थाना महुली आगमन पर थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं, जनसुनवाई, अभियानों तथा थाना स्तर पर किए जा रहे पुलिस कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके दायित्वों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही आगामी दुर्गा पूजा एवं अन्य त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने तथा आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अनुशासन, सतर्कता, संवेदनशीलता और टीम भावना ही प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है। प्रत्येक कर्मचारी अपने दायित्व को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना एवं पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत करे।
थाना महुली पुलिस द्वारा प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जनसुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए निरंतर सक्रिय एवं प्रतिबद्ध रहने का संकल्प व्यक्त किया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड