रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गांजा जब्त, दो गिरफ्तार; खलीलाबाद पुलिस की कार्रवाई

खबरें 24

2.545 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

खलीलाबाद पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए कुल 2 किलो 545 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।पुलिस ने बताया कि अजय कन्नौजिया पुत्र छेदी कन्नौजिया, निवासी मगहर काजीपुर को डडवा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 265 ग्राम गांजा बरामद हुआ।वहीं दूसरे आरोपी नौशाद अहमद पुत्र नसीर अहमद, निवासी काजीपुर धोबीटोला मगहर को डाहीडिहा के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 1 किलो 280 ग्राम गांजा बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अजय कन्नौजिया के विरुद्ध मु0अ0सं0 885/2026 तथा नौशाद अहमद के विरुद्ध मु0अ0सं0 886/2026 पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 प्रभान्शु कुमार राय, हे0का0 युसूफ, का0 सौरभ मिश्रा, का0 दिनकर सिंह, का0 आशुतोष सिंह, का0 सचिन, वृजेश वर्मा, का0 अमितेश सिंह तथा का0 चन्द्र शेखर यादव शामिल रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी