रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म के आरोपी को धनघटा पुलिस ने गिरफ्तार किया

खबरें 24

नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार। +++++++++++++
धनघटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायालय भेजा गया अभियुक्त
संतकबीरनगर। धनघटा थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को महिला एवं बाल अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को पीड़िता की मां ने थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग पुत्री को तुलसी चौहान पुत्र रामाज्ञा चौहान, निवासी हैंसर (सोनाड़ी), थाना धनघटा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।मामले में थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 647/2026 के तहत धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने साक्ष्य संकलन और विवेचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18 सितंबर को आरोपी तुलसी चौहान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय रवाना किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धनघटा श्री अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र यादव एवं हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार राय शामिल रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी