डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, गंभीर अपराधों के शीघ्र खुलासे और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिए निर्देश
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, भूमि विवादों पर भी सख्ती
संतकबीरनगर। जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमा अब और सख्त रुख अपनाएगा। मंगलवार को पुलिस उप-महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना की मौजूदगी में सर्किट हाउस खलीलाबाद में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।
डीआईजी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। अपराधों की समीक्षा करते हुए गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा BNSS की धारा 126/135 के तहत प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने गंभीर एवं अनावरित अपराधों का शीघ्र खुलासा करने तथा लंबित पीआई/अग्रिम विवेचना, विभागीय कार्यवाही, जांच एवं प्रारंभिक जांचों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
यक्ष ऐप के शत-प्रतिशत उपयोग पर जोर
पुलिसिंग को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए डीआईजी ने ‘यक्ष ऐप’ का शत-प्रतिशत एवं सही उपयोग सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल के साथ पुलिस कार्यप्रणाली में जवाबदेही बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
भूमि विवादों के स्थायी समाधान पर फोकस
भूमि विवादों को लेकर भी डीआईजी ने सख्त निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर विवादित मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं स्थायी निस्तारण कराने को कहा, ताकि विवाद भविष्य में कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती न बनें।
त्योहारों को लेकर पुलिस रहेगी अलर्ट
आगामी त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पीस कमेटी की बैठकें और सतर्क निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। डीआईजी ने अधिकारियों को शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड