रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

उप मुख्यमंत्री के दौरे की सुरक्षा के लिए निरीक्षण

Ashwini Kumar Pandey

उप मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर धनघटा में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
धनघटा (संतकबीरनगर): उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने धनघटा स्थित कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सहित सभी तैयारियों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने कार्यक्रम स्थल, आगमन-प्रस्थान मार्ग, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा आमजन और विशिष्ट अतिथियों के आवागमन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को समय रहते सभी सुरक्षा प्रबंध पूर्ण करने, ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने को कहा।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक धनघटा अजय कुमार सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी