घर से लापता दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल धनघटा पुलिस ने किया बरामद
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुई दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया। दोनों बालिकाओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है, जबकि प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना धनघटा पर दर्ज मु.अ.सं. 648/2026 धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस टीम ने सक्रिय तलाश के बाद दोनों बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अवधेश सिंह यादव, कांस्टेबल सलमान अंसारी तथा महिला कांस्टेबल आकांक्षा सिंह शामिल रहीं। बालिकाओं की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने धनघटा पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड