साइबर ठगी के शिकार पीड़िता को बखिरा पुलिस ने दिलाए 5 हजार रुपये वापस
(ब्यूरो संतकबीरनगर)
ग्राम स्वराज्य
संतकबीरनगर। पुलिस के साइबर क्रैक अभियान के तहत थाना बखिरा पुलिस ने साइबर ठगी की शिकार एक युवती के खाते में 5,000 रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार ग्राम भगवानपुर निवासी अन्तिमा, पुत्री ओमप्रकाश, को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धोखाधड़ी के माध्यम से रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही थाना बखिरा की साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात महिला आरक्षी सुमन कुमारी ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
साइबर सेल थाना बखिरा की सतत पैरवी और प्रभावी प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़िता के खाते में 5,000 रुपये वापस करा दिए गए। धनराशि मिलने पर पीड़िता एवं उसके परिजनों ने बखिरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
कार्रवाई करने वाली टीम: थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, प्रभारी साइबर सेल उपनिरीक्षक राजेश कुमार, आरक्षी चन्द्रभान सिंह, महिला आरक्षी सुमन कुमारी एवं महिला आरक्षी अवन्तिका।
पुलिस की अपील: किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर बैंक विवरण, ओटीपी, पासवर्ड अथवा यूपीआई पिन साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड