राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर स्वस्थ जीवन का संदेश
पिंपरी-चिंचवड़। राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा है, जो स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग, दिनचर्या और प्राकृतिक उपचार के महत्व पर जोर देती है।
इस अवसर पर लोगों से स्वस्थ जीवन के लिए अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता को अपनाने की अपील की गई। साथ ही, किसी भी स्वास्थ्य समस्या में योग्य चिकित्सक की सलाह लेकर ही आयुर्वेदिक औषधियों का सेवन करने का संदेश दिया गया।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की मंगलकामना की गई।
सूर्य प्रकाश पाण्डेय
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड