धरती से चाँद तक खलीलाबाद की उड़ान, पत्रकार देवानंद पाण्डेय के सम्मान से चमका संत कबीर नगर का नाम______________________
राघवेंद्र त्रिपाठी, विधान केसरी संवाददाता
संत कबीर नगर 21 सितंबर 2026,
चाँद की ओर एक कदम: देवानंद पाण्डेय को नासा के वैश्विक अभियान में मिला विशेष सम्मान—————————
संत कबीर नगर 21 सितंबर 2026, जनपद के लिए गौरव का क्षण है। जिले के वरिष्ठ पत्रकार देवानंद पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय फलक पर संत कबीर नगर का मान बढ़ाया है। विश्व की सबसे प्रतिष्ठित अंतरिक्ष एजेंसी राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन (नासा), संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा आयोजित विश्वव्यापी कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय चन्द्रमा अवलोकन रात्रि 2026, में उनकी सक्रिय एवं उत्कृष्ट सहभागिता के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है।अंतरराष्ट्रीय चन्द्रमा अवलोकन रात्रि समन्वय समिति द्वारा देवानंद पाण्डेय को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र 19 सितंबर, 2026 को जारी किया गया है। यह नासा द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला एक वैश्विक जन-जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य आम जनमानस में चन्द्रमा, खगोल विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक चेतना जागृत करना है। इस अभियान में विश्व भर के हजारों वैज्ञानिक, शिक्षक, छात्र और खगोल प्रेमी एक साथ चाँद का अवलोकन कर जानकारियाँ साझा करते हैं। इस वैश्विक सूची में देवानंद पाण्डेय का चयन होना इस बात का प्रमाण है कि आप पत्रकारिता के साथ-साथ विज्ञान और समाज को जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। इस गौरवमयी उपलब्धि पर परिवार, समस्त पत्रकार बंधुओं, मित्रों एवं शुभचिंतकों की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आप इसी तरह निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड