रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

इंद्रप्रस्थपुरम में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, 3000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh

इंद्रप्रस्थपुरम में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, 3000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद।
गोरखपुर। इंद्रप्रस्थपुरम में श्रीवास्तव परिवार की ओर से वर्ष 2019 से आयोजित किया जा रहा गणेश चतुर्थी महोत्सव-2026 इस बार भी श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का केंद्र बना। पांच दिवसीय इस आयोजन में कॉलोनी के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
14 सितंबर से 19 सितंबर 2026 तक चले इस आयोजन में स्थापना पूजा, भजन संध्या, लड्डू पूजा, डांडिया नाइट और विशाल भंडारे सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।
महोत्सव की शुरुआत नितिन मोहन श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी कृति श्रीवास्तव के संकल्प से वर्ष 2019 में हुई थी। धीरे-धीरे यह आयोजन परिवार तक सीमित न रहकर पूरे समुदाय को जोड़ने वाला उत्सव बन गया। श्रद्धालु अपने साथ मोदक लेकर पहुंचे और भजन-कीर्तन में शामिल होकर बप्पा की आराधना किया।
इस वर्ष आयोजित विशाल भंडारे में करीब 3000 लोगों ने गणपति बप्पा का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार हर वर्ष श्रद्धालुओं की सहभागिता बढ़ रही है और महोत्सव लगातार अधिक व्यापक एवं भव्य होता जा रहा है।
गायत्री देवी श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों को आयोजन के लिए अथक मेहनत करते और पूरे समुदाय को एक साथ जोड़ते देखकर उनका हृदय आनंद से भर जाता है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी लोगों को सफलता और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं।
वहीं कृति श्रीवास्तव ने कहा कि बप्पा की पूजा और आयोजन की व्यस्तता में पांच दिन कब बीत गए, इसका पता ही नहीं चला। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान मिले लोगों के प्रेम और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
नितिन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष गणेश चतुर्थी का आयोजन उनके लिए आनंद और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जब तक गणपति बप्पा शक्ति और सामर्थ्य देंगे, तब तक इस परंपरा को आगे बढ़ाने का उनका संकल्प जारी रहेगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी