पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का हल्लाबोल, बोले—7.8% की आर्थिक विकास दर फिर भी हमारे हक पर डाला जा रहा है डाका?
गोरखपुर के डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की महत्वपूर्ण बैठक में पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर कर्मचारियों ने जोरदार आवाज बुलंद की। बैठक की अध्यक्षता कर रहे परिषद अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि जब देश की अर्थव्यवस्था लगभग 7.8% विकास दर के साथ आगे बढ़ रही है और कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल हो चुकी है, तो उत्तर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को इससे वंचित रखना अन्यायपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था का लाभ उन कर्मचारियों को भी मिलना चाहिए जो प्रदेश और देश के विकास की रीढ़ हैं।
बैठक में अनूप श्रीवास्तव और पं. श्याम नारायण शुक्ल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की कि वे अपने सांसद काल की तरह एक बार फिर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर पूरे देश में पुरानी पेंशन बहाली की पहल करें।
उनका कहना था कि अब प्रदेश और केंद्र दोनों जगह एक ही दल की सरकार होने से समाधान की संभावना अधिक है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल आर्थिक योजना नहीं, बल्कि बुढ़ापे का सम्मान और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की इस मांग की अनदेखी की गई, तो आंदोलन और तेज होगा तथा प्रदेशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड