थाना धनघटा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही से लापता युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द—————————-
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 21 सितंबर 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना धनघटा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घर से लापता हुए थाना धनघटा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मौर से वादिनी द्वारा अपने पुत्र जुगानी के लापता होने के संबंध में थाना धनघटा पर प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना धनघटा पर मु0अ0सं0 55/2026 पंजीकृत कर लापता युवक की तलाश प्रारम्भ की गई । प्रकरण में उ0नि0 हरिनरायण सिंह द्वारा तकनीकी माध्यमों से लापता युवक की तलाश करते हुए उ0नि0 हरिनरायण सिंह द्वारा आज दिनांक 21.09.2026 को लापता युवक जुगानी पुत्र तुफानी को सकुशल बरामद कर लिया गया । बरामद युवक को थाना धनघटा लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत उसकी मां को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया ।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हरिनरायण सिंह ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड