रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

संत कबीर नगर में उद्योगों को गति: 2000 करोड़ के निवेश लक्ष्य पर जोर

राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)

संत कबीर नगर में उद्योगों को गति: डीएम ने 2000 करोड़ के निवेश लक्ष्य के लिए दिए कड़े निर्देश—————————-
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर, 21 सितंबर 2026। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में सदस्य सचिव एवं उपायुक्त उद्योग द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का यथाशीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद उपायुक्त उद्योग ने विभाग में संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं की प्रगति से समिति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना एवं एक जनपद एक व्यंजन वित्त पोषण योजना के तहत कार्य प्रगति पर है। इस संबंध में अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक, एसबीआई एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि उपरोक्त योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि उपरोक्त योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें तथा बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति और वितरण हेतु लंबित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके। बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी / 5.0 हेतु तैयार प्रस्तावों पर भी गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त उद्योग ने समिति को अवगत कराया कि जीबीसी / 5.0 माह, नवंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में होना प्रस्तावित है, जिसमें जनपद हेतु धनराशि 2000 करोड़ रुपये का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे जीबीसी / 5.0 हेतु अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराएं जिससे जनपद का लक्ष्य पूर्ण हो सके।
बैठक के दौरान उपस्थित अरविंद पाठक, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, संत कबीर नगर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र, खलीलाबाद में श्रमिकों के लिए डिस्पेंसरी और हॉस्पिटल के संचालन से संबंधित प्रकरण उठाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों को उपरोक्त प्रकरणों पर यथाशीघ्र कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, उपायुक्त राज्य कर राजेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग जितेंद्र गौतम, सहायक आयुक्त राज्य कर धम्म प्रिय, बृजेश कुमार, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, जिला कृषि अधिकारी सर्वेश कुमार यादव, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला बाट माप अधिकारी बीपी वर्मा, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अरविंद पाठक, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित औद्योगिक और व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारीगण, उद्यमीगण और व्यापारीगण आदि उपस्थित रहे।



सीएम ने लखनऊ से 818 को दिया नियुक्ति पत्र
Author: राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
Publisher: Shuru News
Source: Shuru News
Published:
location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी