थाना महुली पुलिस द्वारा आपरेशन मजनू के तहत प्रातःकाल स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के मार्गों एवं स्कूल के आसपास विशेष एंटी रोमियो अभियान चलाया गया_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 18 सितंबर 2026, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा “ऑपरेशन मजनू” के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्यवाही अभियान चलाया गया । पुलिस टीम द्वारा स्कूल जाने वाले बच्चों से आत्मीयता एवं सहज वातावरण में संवाद किया गया तथा उनसे पूछा गया कि रास्ते में उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा परेशान, छेड़छाड़ अथवा किसी अन्य प्रकार की असुविधा का सामना तो नहीं करना पड़ता है। बच्चों को किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने तथा बिना किसी भय के अपनी बात पुलिस तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया । इसके साथ ही स्कूल मार्ग एवं आसपास अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं उनकी गतिविधियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें स्पष्ट रूप से समझाया गया कि विद्यालयों के आसपास किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं में भय अथवा असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो । इस कार्यवाही का उद्देश्य बच्चों के मन में सुरक्षा का विश्वास पैदा करना और अभिभावकों को यह भरोसा दिलाना है कि उनके बच्चे जब घर से निकलकर विद्यालय जाते हैं, तो उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस उनके साथ खड़ी है ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड