विश्व कार मुक्त दिवस: स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन का संकल्प
पुणे। विश्व कार मुक्त दिवस के अवसर पर नागरिकों से निजी वाहनों के अनावश्यक उपयोग को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की गई। इस दिवस का उद्देश्य लोगों को पैदल चलने, साइकिल चलाने तथा सार्वजनिक परिवहन जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
बढ़ते वाहनों की संख्या से वायु प्रदूषण, यातायात की समस्या और ईंधन की खपत में वृद्धि जैसी चुनौतियां सामने आती हैं। ऐसे में छोटी दूरी के लिए पैदल चलना, साइकिल का उपयोग करना और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता देना पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने विश्व कार मुक्त दिवस पर नागरिकों से अपील की कि स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए सभी लोग अपनी दैनिक यात्रा में पर्यावरण-अनुकूल साधनों को अधिक से अधिक अपनाएं। सामूहिक प्रयासों से स्वच्छ, हरित और प्रदूषणमुक्त समाज की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड