राष्ट्रीय चाय दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन
राष्ट्रीय चाय दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन। चाय भारत की दैनिक जीवनशैली और सामाजिक संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के साथ चाय की एक प्याली आपसी संवाद और अपनत्व का माध्यम भी बनती है।
यह दिवस चाय के उत्पादन से जुड़े किसानों, श्रमिकों, बागान कर्मियों तथा चाय उद्योग से जुड़े सभी लोगों के योगदान को सम्मान देने का अवसर है। चाय उद्योग लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा हुआ है, इसलिए चाय के साथ-साथ इसके उत्पादन में मेहनत करने वाले श्रमिकों के सम्मान और कल्याण पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन की ओर से सभी चाय प्रेमियों, चाय उत्पादकों एवं श्रमिकों को राष्ट्रीय चाय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन।
सूर्य प्रकाश पाण्डेय
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण आर्गनाइजेशन
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड