वीरांगना कनकलता बरुआ जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन
पिंपरी-चिंचवड़। भारत के स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना कनकलता बरुआ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कनकलता बरुआ जी असम की युवा स्वतंत्रता सेनानी थीं। वर्ष 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्होंने मात्र 17 वर्ष की आयु में तिरंगा लेकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध साहसपूर्वक मार्च किया। 20 सितंबर 1942 को गोहपुर थाने पर तिरंगा फहराने के प्रयास के दौरान ब्रिटिश पुलिस की गोलीबारी में वे शहीद हो गईं।
उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और मातृभूमि के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान आज भी देशवासियों को राष्ट्रप्रेम, साहस और कर्तव्य के लिए प्रेरित करता है। इतनी कम उम्र में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली वीरांगना कनकलता बरुआ जी का जीवन भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन की ओर से वीरांगना कनकलता बरुआ जी को पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
द्वारा:
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड