अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस पर खेल भावना और स्वस्थ जीवन का संदेश
पुणे। अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने तथा खेल भावना को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया। विश्वविद्यालय स्तर पर खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का महत्वपूर्ण साधन हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे पढ़ाई के साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करें और अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। नियमित खेल एवं व्यायाम से शारीरिक क्षमता के साथ आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा मिलता है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के रिपोर्टर सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय खेल दिवस पर सभी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन प्रेषित करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड