जौनपुर में सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप
जौनपुर। सुरेरी थाना परिसर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 2025 बैच के एक सिपाही की कथित तौर पर आत्महत्या की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी जुटाई और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। घटना की सूचना सिपाही के परिजनों को भी दे दी गई है। फिलहाल सिपाही ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल तथा आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सिपाही की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक और चिंता का माहौल है।
मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन
सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड