थाना महुली पुलिस द्वारा जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र की शराब की दुकानों पर चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी सघन जांच की गई।
अभियान में थाना महुली के समस्त चौकी प्रभारियों एवं हल्का प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर शराब की दुकानों, आसपास के स्थानों तथा प्रमुख मार्गों पर निगरानी एवं चेकिंग की गई।
पुलिस टीमों द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, निर्धारित गति से वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने के संबंध में जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
महुली पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। प्रत्येक चौकी प्रभारी एवं हल्का प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं निगरानी रखते हुए जनता के बीच पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित कर रहे हैं।
महुली पुलिस का संकल्प है—सतर्क पुलिसिंग, सुरक्षित सड़कें और भयमुक्त वातावरण।
“नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।”
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड