रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

गुरबाणी के शबद से गुंजायमान हुआ विवाह पर्व समागम

LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH

विवाह पर्व को समर्पित कीर्तन समागम में गूंजी गुरबाणी, शबद-कीर्तन से निहाल हुई संगत

गुरुद्वारा गुरु घर में अमृतवेले से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ, सुखमनी साहिब व जपजी साहिब के पाठ के बाद सजा विशेष दीवान; कीर्तनी जत्थे ने प्रस्तुत किए गुरबाणी के शबद, प्रबंधक कमेटी ने जत्थे के सदस्यों को सिरोपा भेंटकर किया सम्मानित
आशु सिंह/बस्ती न्यूज़ टाइम्स
संत कबीर नगर।
गुरु नानक साहिब जी एवं माता सुलखनी जी के विवाह पर्व को समर्पित विशेष कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया गया। गुरुद्वारा गुरु घर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया। कीर्तनी जत्थे द्वारा प्रस्तुत शबद-कीर्तन से गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।
अमृतवेले गुरु साहिब के प्रकाश से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह अमृतवेले पांच बजे गुरु महाराज के स्वरूप के प्रकाश एवं पुष्प वर्षा के साथ हुई। इसके बाद सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। संगत की ओर से पांच जपजी साहिब के पाठ भी किए गए। पाठ के उपरांत शबद-कीर्तन और अरदास हुई। कार्यक्रम के समापन पर चाय-नाश्ते का अटूट लंगर वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक वातावरण में गुरु घर की सेवा एवं संगत का लाभ प्राप्त किया।
शाम को सजे विशेष दीवान में उमड़ी संगत
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार अजीत सिंह ने बताया कि शाम को पुनः दीवान सजाया गया। शाम 6:30 बजे रहरास साहिब के पाठ के साथ दीवान का शुभारंभ हुआ। इसके बाद शाम 7:15 बजे से रात 10:15 बजे तक गुरु नानक साहिब जी के विवाह पर्व को समर्पित विशेष कीर्तन समागम आयोजित किया गया।
समागम में महिला, पुरुष और बच्चों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कीर्तनी जत्थे ने गुरबाणी के शबद प्रस्तुत कर संगत को आध्यात्मिक संदेश से जोड़ा। शबद-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु श्रद्धा भाव से गुरु घर में उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा और संगत ने कीर्तन का आनंद लिया। अरदास के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।
जत्थे के सदस्यों को सिरोपा भेंटकर किया सम्मानित
विशेष कीर्तन समागम के समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कीर्तनी जत्थे के सभी सदस्यों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। कमेटी के प्रधान सरदार अजीत सिंह ने आयोजन में सहभागिता के लिए जत्थे और संगत के प्रति आभार जताया। उन्होंने गुरु नानक साहिब जी के विवाह पर्व से संबंधित प्रसंग साझा करते हुए धार्मिक आयोजनों के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कीर्तनी जत्थे के सदस्यों को भविष्य में पुनः खलीलाबाद आमंत्रित करने की इच्छा व्यक्त की।
सोसायटी के सदस्यों ने कमेटी और संगत का जताया आभार
समापन अवसर पर अमृत संचार एवं समागम सेवा सोसायटी के सदस्य सरदार मनजीत सिंह गोबिंद (प्रतापगढ़) और सरदार गगनदीप सिंह (सुल्तानपुर) ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं संगत का धन्यवाद किया। उन्होंने आयोजन में सहयोग और सहभागिता के लिए सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद कीर्तनी जत्थे ने विदाई ली।
आयोजन में सोसायटी के सदस्य सरदार गगनदीप सिंह सुल्तानपुर, निर्मल कौर टांडा, सरदार मनजीत सिंह गोबिंद प्रतापगढ़, हरविंदर सिंह लखनऊ, अनमोल सिंह, प्रभजोत सिंह, सिमरप्रीत सिंह और बच्ची मुस्कान कौर शामिल रहे।
विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु
कीर्तन समागम में खलीलाबाद, मगहर, मुंडेरवा और श्याम बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, शिक्षक एवं आमजन शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने गुरु घर में मत्था टेककर धार्मिक आयोजन का लाभ लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगत में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आयोजन के सफल संचालन में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी