अवैध पटाखों पर संतकबीरनगर पुलिस का शिकंजा, पांच दिन में 246.9 किलो पटाखे बरामद
कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; निर्माण, भंडारण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी
संतकबीरनगर।
जनपद में अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए संतकबीरनगर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 3 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 246 किलो 900 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए।
अभियान के दौरान कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा, महुली और बखिरा थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई की। थाना स्तर पर हुई बरामदगी में कोतवाली खलीलाबाद से 62 किलो 300 ग्राम, दुधारा से 13 किलो 600 ग्राम, महुली से 56 किलो 200 ग्राम तथा बखिरा थाना क्षेत्र से 114 किलो 800 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का निर्माण, भंडारण और बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति अथवा नियमों के विपरीत पटाखों के निर्माण और भंडारण से न केवल कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि आगजनी और अन्य हादसों का खतरा भी बना रहता है।
पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार प्रभावी ढंग से चलाया जाए। साथ ही ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड