सुनीता अग्रहरि को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर प्रदीप सिसोदिया ने दी बधाई
खलीलाबाद स्थित आवास पर पहुंचकर दी शुभकामनाएं, संगठन एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान की सराहना
संत कबीर नगर।
भारतीय जनता पार्टी में सुनीता अग्रहरि को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को यूथ आइकॉन अवॉर्डी एवं राष्ट्रीय संयोजक ड्रग मुक्ति जन अभियान तथा समाजसेवी प्रदीप सिसोदिया ने खलीलाबाद स्थित सुनीता अग्रहरि के आवास पर पहुंचकर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर प्रदीप सिसोदिया ने सुनीता अग्रहरि को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना उनके समर्पण, निष्ठा और कर्मठता का सम्मान है। नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सुनीता अग्रहरि सामाजिक सरोकारों एवं जनहित के कार्यों से जुड़ी रही हैं। उनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। क्षेत्रीय मंत्री के रूप में वह संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के साथ ही जनसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
इस अवसर पर सुनीता अग्रहरि ने बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए प्रदीप सिसोदिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी को पूरी लगन एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड