रंगमंच पर दिखेगी मोदी के 25 साल की यात्रा, गोरखपुर में होगा ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ का भव्य मंचन।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गोरखपुर में ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ कार्यक्रम का विशेष नाट्य मंचन किया जाएगा।
अभियान के तहत देशभर में मोदी के सार्वजनिक जीवन और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े प्रसंगों को नाटक, संगीत और जनसंवाद के माध्यम से प्रस्तुत करने की योजना है।
इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने रानीडीहा स्थित जिला पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनके समर्पण, जनकल्याण से जुड़े प्रयासों और सुशासन से संबंधित पार्टी के संदेश को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा।
इस प्रस्तुति में गुजरात मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनकी भूमिका तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के जरिए दर्शकों के सामने रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि ‘नमो सेवा—अनकही कहानियां’ को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है। कलाकार विभिन्न प्रसंगों को अभिनय और संवाद के माध्यम से मंच पर प्रस्तुत करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भी इस पहल के तहत नाटक और नुक्कड़ नाटकों के जरिए जनसंवाद की योजना बताई गई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड