स्काउट-गाइड शिविर का भव्य समापन, अनिल त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का बढ़ाया उत्साह
अनुशासन, स्वावलंबन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है स्काउट-गाइड प्रशिक्षण : अनिल त्रिपाठी
मेंहदूपार। नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज, मेंहदूपार में आयोजित स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण समापन हुआ। समापन समारोह में उपस्थित श्री अनिल त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर श्री अनिल त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वावलंबन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करता है। इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है और वे समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझते हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं में दिखाई देने वाली ऊर्जा, अनुशासन और सेवा भावना समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राष्ट्र निर्माण के लिए संस्कारवान और अनुशासित युवाओं की आवश्यकता है तथा स्काउट-गाइड जैसे प्रशिक्षण इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।समापन समारोह में विद्यालय के प्रबंधक श्री रामचंद्र शुक्ल सहित विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड