जमीन विवाद में हाईवोल्टेज ड्रामा: राजस्व टीम के लौटने के एक घंटे बाद ही युवक ने खुद को लगाई आग।
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम मौलाखोर में पैतृक जमीन और मकान को लेकर चल रहे विवाद के दौरान बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब राजस्व टीम के मौके से वापस लौटने के करीब एक घंटे बाद गंगा सागर के पुत्र ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर युवक की जान बचाई। आग की चपेट में आने से युवक कमर के नीचे झुलस गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
मामला स्वर्गीय जगदीश सिंह और उनके सगे भाई गंगा सागर के बीच पैतृक जमीन और मकान को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्वर्गीय जगदीश सिंह की इकलौती पुत्री गुड्डी का नाम वरासत के आधार पर खतौनी में दर्ज है। इसी आधार पर उसे जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई के लिए राजस्व और पुलिस टीम को गांव भेजा गया था।
पिपराइच थाना प्रभारी की ओर से 30 जुलाई 2026 को एसडीएम सदर को पत्र भेजकर पूरे मामले से अवगत कराया गया था। पत्र में जमीन और मकान को लेकर चल रहे विवाद तथा गुड्डी के नाम खतौनी में दर्ज होने का उल्लेख करते हुए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल भेजकर नियमानुसार कब्जा दिलाने का अनुरोध किया गया था।
31 जुलाई, 2026 को एसडीएम सदर के निर्देश पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कानूनगो, लेखपाल और पिपराइच पुलिस की टीम ग्राम मौलाखोर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम के पहुंचते ही मौके का माहौल तनावपूर्ण होने लगा।
राजस्व टीम के वापस लौटने के करीब एक घंटे बाद गंगा सागर के पुत्र ने कथित तौर पर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। युवक को आग की लपटों में घिरा देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड