अखाड़े में गूंजेगी यूपी के धाकड़ पहल वानों की हुंकार, 1000 से ज्यादा पहलवान दिखाएंगे अपना दमखम।
उत्तर प्रदेश के कुश्ती प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। सहजनवां में 23 से 26 अक्टूबर तक प्रदेश के दिग्गज पहलवानों का जमावड़ा लगने जा रहा है।
शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवां में किया जाएगा। प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से 1,000 से अधिक महिला और पुरुष पहलवान प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। आयोजन में पुरुष वर्ग के फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन तथा महिला वर्ग के विभिन्न सीनियर भार वर्गों में पहलवान अपनी ताकत, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता की जानकारी उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं आयोजक आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’, अंतर्राष्ट्रीय कोच चन्द्र विजय सिंह और जिला कुश्ती संघ के सचिव माया शंकर शुक्ल ने टाउन हॉल स्थित रवीन्द्र भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
अंतर्राष्ट्रीय कोच चन्द्र विजय सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में कुश्ती को बढ़ावा देना, नई खेल प्रतिभाओं को अवसर देना और युवाओं में खेल भावना को मजबूत करना है।
साथ ही शहीद रवीन्द्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह के खेल एवं युवा उत्थान में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना भी आयोजन का उद्देश्य है।
इन भार वर्गों में होगी भिड़ंत-पुरुष फ्री स्टाइल: 57, 61, 65, 70, 74, 79, 86, 92, 97 और 125 किग्रा।
पुरुष ग्रीको-रोमन: 55, 60, 63, 67, 72, 77, 82, 87, 97 और 130 किग्रा।
महिला कुश्ती: 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किग्रा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड