आयुर्वेद दिवस पर गोरखपुर में हरियाली का संदेश, 51 तुलसी पौधों का वितरण
गोरखपुर। आयुर्वेद दिवस एवं भगवान वामन जयंती के शुभ अवसर पर शक्ति सेतु वेलफेयर फाउंडेशन, गोरखपुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 51 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी ने किया।
इस अवसर पर चारू चौधरी ने तुलसी के औषधीय एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अपने घरों में तुलसी सहित अन्य औषधीय पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधों का संरक्षण पर्यावरण को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम का आयोजन संस्था की प्रबंधक एडवोकेट पूजा गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। संस्था की ओर से बताया गया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जन जागरूकता से जुड़े अनेक जनहितकारी कार्यक्रम लगाए जा रहे हैं जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की। तुलसी के पौधों के वितरण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड