रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

बिहार-कर्नाटक प्रभारी नियुक्ति पर हरीश द्विवेदी को बधाई

विनोद कुमार सोनकर पत्रकार

राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी को बिहार-कर्नाटक का प्रभारी बनाए जाने पर बस्ती में उत्साह
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी को पार्टी ने बिहार और कर्नाटक राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से बुधवार को जारी नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की सूची में उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इसके पूर्व हरीश द्विवेदी असम भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व मिलने के बाद हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया था। अब बिहार और कर्नाटक जैसे महत्वपूर्ण राज्यों का प्रभारी बनाए जाने की सूचना मिलते ही बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि हरीश द्विवेदी का संगठन के प्रति समर्पण, दीर्घ राजनीतिक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता तथा कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय उन्हें एक प्रभावी संगठनकर्ता बनाता है। बिहार और कर्नाटक की जिम्मेदारी मिलना उनके संगठनात्मक कौशल एवं पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में दोनों राज्यों में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
हरीश द्विवेदी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की। वर्ष 1991 में वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े। वर्ष 2006 से 2010 तक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा 2010 से 2013 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में उन्होंने बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। इसके बाद वर्ष 2014 एवं 2019 में बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी संगठन को अपनी सेवाएं दीं और अब राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, अमृत कुमार वर्मा,अजयपाल सिंह,
अखंड प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गौतम, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, राकेश शर्मा, नीलम गौड़, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, तारक जायसवाल, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, विशुद्धानंद तिवारी, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, अंकित पाण्डेय ‘पवन’, संजय कुमार चौरसिया, दुर्गेश अग्रहरी, शिवचरण जायसवाल, विनय यादव, जनक राम, राज कुमार शुक्ल, सतेन्द्र सिंह भोलू, राजू पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी