रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मंदिर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, 23 किलो घंटा-घंटियां बरामद

विनोद कुमार सोनकर पत्रकार

*मंदिर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार—23 किलो घंटा-घंटियां बरामद
*कोहले सम्मय माता मन्दिर चोरी का, हर्रैया पुलिस ने किया पर्दाफाश दो आरोपी गिरफ्तार*
*दानपात्र पीतल के लोटे सहित 23 किलो घंटा घंटिया और रूपया भी हुआ बरामद*
*चोरी के सामान बांटने के लिए पंहुचे थे आरोपी पुलिस को देखकर भागे,पुलिस दौड़ाकर दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार एक पुलिस को चकमा देकर फरार*
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के कोहले सम्मय माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए दो दानपात्र, पीतल के तीन बड़े व दो छोटे लोटे, एक बड़ा घंटा, आठ मध्यम आकार के घंटे तथा 22 छोटी घंटियां बरामद की हैं। बरामद घंटा-घंटियों का कुल वजन करीब 23 किलोग्राम बताया गया है। इसके अलावा दानपेटी से चोरी किए गए 1,342 रुपये और 1,000 रुपये नकद, कुल 2,342 रुपये भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार कोहले.सम्मय माता मंदिर में चोरी के मामले में मुकदमा अपराध संख्या 253/2026, धारा 305(D) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 10 सितंबर की रात मुखबिर खास से सटीक मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थाना खास के उत्तर तरफ निर्माणाधीन मकान के पश्चिम दिशा में स्थित गड्ढे के पास दबिश दी। वहां तीन संदिग्ध पुलिस बल को देखकर चोरी का सामान छोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दो संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों की गिरफ्तारी रात करीब 11:45 बजे की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा पुत्र काली प्रसाद शर्मा, निवासी एकडंगी, थाना हर्रैया तथा सुभाष गिरी पुत्र रामदेव, निवासी थाना खास (गोसाईं पुरवा), थाना हर्रैया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में दो मुकदमों में आपराधिक इतिहास भी बताया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने दो सितंबर को कोहले सम्मय माता मंदिर से दानपात्र और कुछ तांबे के लोटे चोरी कर गांव एकडंगी स्थित पंचायत भवन के पीछे झाड़ियों में छिपा दिए थे। इसके बाद 10 सितंबर को चोरी के सामान का आपस में बंटवारा करने के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस की कार्रवाई में दोनों पकड़े गए, जबकि उनका कथित मुख्य सरगना अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
पूछताछ में आरोपियों ने यह भी बताया कि मंदिरों से चोरी किए गए कुछ लोटे राहगीरों और हाईवे पर चलने वाले ट्रक चालकों को बेच दिए गए थे। पुलिस के अनुसार करीब 20 लोटे बेचने की बात आरोपियों ने बताई है। बरामद घंटों के संबंध में आरोपियों ने बताया कि दो घंटे कोहलेसमय माता मंदिर से, एक घंटा थानेश्वर मंदिर से तथा शेष घंटियां कथित रूप से अलग-अलग मंदिरों से चोरी कर लाई गई थीं।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। फरार आरोपी की तलाश और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया संजय कुमार, उपनिरीक्षक कामेश्वर मिश्रा, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी