ऐसा कोई सगा नही जिसको भाजपा ने ठगा नही – विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल
– शुक्लपुरा बाजार में PDA की कार्यकर्ता सम्मेलन हुई आयोजित
– जब तक भाजपा हारेगी नही तब तक सारी समस्याओं का नही होगा हल – विधायक
– बिना भेदभाव के सपा का करे समर्थन तभी समाजवादी पार्टी की बनेगी 2027 में सरकार – कविंद्र चौधरी अतुल
*दुबौलिया बस्ती*- विधानसभा क्षेत्र 308 कप्तानगंज के अन्तर्गत विकासखण्ड दुबौलिया में शुक्लपुरा बाजार में समाजवादी पार्टी ( PDA ) की कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुई जिसमें पूर्व / वर्तमान जनप्रतिनिधि , पूर्व / वर्तमान पदाधिकारीगण , सेक्टर अध्यक्ष, बूध अध्यक्ष, बूथ कमेटी, बीएलए / पर्यवेक्षक व कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यकर्ता सम्मेलन कप्तानगंज सपा विधायक कविंद्र चौधरी अतुल के नेतृत्व में हुआ । विधायक ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सपा पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया । विधायक कविंद्र चौधरी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्षों के सहयोग से बूथ स्तर पर जीतने से समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में बनने जा रही है । समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में सभी मतदाता सहयोग करे । वर्तमान समय में भाजपा सरकार गरीबों की दुश्मन बनी हुई है । महंगाई बड़े पैमाने पर बढ़ी हुई है । परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है । स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल है । बेरोजगार नौकरी के लिए दर – दर की ठोकरें खा रहे हैं और जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । भाजपा सरकार ने जो चुनावी वादा किया था वह चुनावी वादा पूरा करने में पूरी तरह फेल है । अब महिलाओं के खाते में 50 हजार रुपए देने की चुनावी रणनीति बनाई जा रही है और 50 हजार रुपए का लालच देकर महिलाओं का वोट लेना चाह रही है । विधायक ने कहा कि किसी प्रकार के भाजपा द्वारा दिये गये लालच में न आये नही तो आने वाले समय में और बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा । गैस सिलेंडर की महंगाई और किल्लत को लेकर विस्तार से जानकारी दिया । विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल ने कहा कि हमने बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर बिजली विभाग के एमडी से भी शिकायत कर चुका हूं लेकिन एमडी ने कहा कि विधायक जी गांवों में बिजली कितनी चोरी होती है इसके बारे में नही कह रहे हो अर्थात् प्रदेश सरकार की गलत नीतियों पर ही बिजली विभाग भी कार्य कर रही है । पूर्व प्रमुख दुबौलिया संजय गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो योजनाएं अपने कार्यकाल में चलाया था वह समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुनः योजनाएं चलाई जायेगी जिसका लाभ हर गरीब परिवार को निष्पक्ष रूप से मिलेगा । कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक कविंद्र चौधरी , कप्तानगंज चेयरमैन चन्द्र प्रकाश चौधरी, दुबौलिया प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, आर डी निषाद , पूर्व प्रमुख दुबौलिया संजय गौतम, विधायक प्रतिनिधि दुबौलिया मुकेश चौधरी , राजेश गौतम, सुनील चौधरी , रवि चौधरी , प्रेमचन्द्र चौधरी, स्वाहेल , गायक राम भवन यादव समेत अन्य भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड