रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

जनसुनवाई में गुमशुदा मोबाइल लौटाए, ग्रामीणों ने की सराहना

प्रदीप कुमार डागा

पुलिस थाना खींवसर पर
जनसुनवाई का किया गया आयोजन

गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए

खींवसर ,,राजीव कुमार शर्मा महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार आमजन की
शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं नागरिक – केन्द्रित निस्तारण के क्रम में आशा राम
चौधरी, पुलिस अधीक्षक, जिला नागौर द्वारा दिनांक 23 सितंबर 2026 को पुलिस थाना खींवसर पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। उक्त जनसुनवाई में जतिन जैन,(आई.पी.एस.) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त नागौर, सुरेश कुमार नि.पु. थानाधिकारी खींवसर मय जाब्ता उपस्थित रहे। जनसुनवाई में सुनी गई आमजन की समस्याएं :- जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में
परिवादी अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु उपस्थित हुए। जनसुनवाई के दौरान जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद, अतिक्रमण, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर ठगी व अन्य प्रकरणों से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए। सभी परिवादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को जिला पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी द्वारा गंभीरता, संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। जनसुनवाई के उपरांत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थानाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही प्रत्येक मामले में नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं
परिवादियों को समयबद्ध रूप से राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया ।
थाना खींवसर पुलिस की सराहनीय पहल – गुमशुदा मोबाइल मालिकों को लौटाए :-
जनसुनवाई के दौरान एक सराहनीय पहल करते हुए थाना खींवसर पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल व तकनीकी सहायता से बरामद किए गए कुल 10 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये है, उनके वास्तविक मालिकों को आशा राम चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक, नागौर द्वारा सुपुर्द किए गए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर परिवादियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली तथा उन्होंने नागौर पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
सम्पत्ति अपराधों पर अंकुश लगाने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत :-
जनसुनवाई के दौरान थाना खींवसर क्षेत्र के ग्रामीणों, सरपंचगण सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, पुलिस मित्र, महिला सुरक्षा सखी एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा हाल ही में क्षेत्र में बढ़ते सम्पत्ति संबंधी अपराधों ( नकबजनी चोरी) पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की धरपकड़ करने तथा रात्रि गश्त को सुदृढ़ करने पर जिला पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी एवं थाना खींवसर पुलिस टीम का माला व साफा पहनाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में चोरी की वारदातों में कमी आई है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। इस अवसर पर आशा राम चौधरी एसपी नागौर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सम्पत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध नागौर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है । आमजन ने राजस्थान पुलिस की इस जनसुनवाई पहल की सराहना की ।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी