जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार के विरोध में सहार में प्रतिरोध मार्च, RYA-ऐपवा व भाकपा माले ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
भोजपुर जिले के सहार प्रखंड मुख्यालय स्थित सहार बस स्टैंड परिसर में बुधवार को RYA, ऐपवा और भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई कथित छेड़छाड़ एवं दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया।
प्रदर्शनकारियों ने महिला और छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी महिला या छात्रा के साथ सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर है। उनका कहना था कि महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की
धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड