सहार प्रखंड में सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद का जन संवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं
भोजपुर जिले के सहार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित जनप्रतिनिधि भवन में शनिवार को आरा लोकसभा के सांसद कॉ. सुदामा प्रसाद ने जन संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सांसद का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
जन संवाद कार्यक्रम में सहार प्रखंड की सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली की अनियमित कटौती, खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत, किसानों को खाद उपलब्ध कराने तथा पशु टीकाकर्मियों को उचित मानदेय का भुगतान नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं से संबंधित 20 से अधिक आवेदन सांसद को सौंपे।
Dharmendra Kumar ki khas report
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड