मिशन शक्ति अभियान में बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म, जबरन गर्भपात व धमकी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्ट: अश्विनी कुमार पाण्डेय | संतकबीरनगर
मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने दुष्कर्म, जबरन गर्भपात कराने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बलिराम राजभर पुत्र राम ललित निवासी बरईपार पैठान, थाना कोतवाली खलीलाबाद को 25 अगस्त 2026 को टेमा रहमत चौराहे से गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली खलीलाबाद में 2 अगस्त 2026 को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा संख्या 709/2026 दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, जबरन गर्भपात कराया तथा धमकी दी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं एवं एससी/एसटी अधिनियम की धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए त्वरित कार्रवाई की।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाठक तथा कांस्टेबल सत्यम सिंह शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड