रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

पुलिस की कार्रवाई: वारण्टी गिरफ्तार, 4 पर शांति भंग में कार्रवाई; 259 वाहनों से जुर्माना

खबरें 24

संतकबीरनगर पुलिस की कार्रवाई: वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, 04 पर शांति भंग में कार्रवाई; 259 वाहनों से 4.55 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को वांछित एवं न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ शांति भंग की आशंका में भी कार्रवाई की गई।
महुली पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना महुली पुलिस ने दबिश देकर वारण्टी अभियुक्त धनपत पुत्र रामनरेश कन्नौजिया निवासी छितही, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सोमनाथ मिश्र, उपनिरीक्षक नागेन्द्र तथा आरक्षी सुनील सिंह शामिल रहे।
शांति भंग में चार अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस ने शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी कार्रवाई की। थाना धनघटा पुलिस ने धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत दो अभियुक्तों तथा थाना महुली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पीआरवी 6005 की तत्परता से तीन घायलों को मिला उपचार
थाना बेलहरकला क्षेत्र के मंझरिया पठान चौराहा पर दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी 6005 के कर्मी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। साथ ही घटना की सूचना थाना बेलहरकला पुलिस को दी गई।
हादसे में नीरज मिश्रा पुत्र राम अचल मिश्रा, मोनू पुत्र गोरखनाथ गौंड निवासीगण ग्राम तेनुआडाड़ मंझारी तथा आशा पत्नी पप्पू निवासी ग्राम मंझरिया पठान घायल हुए। पीआरवी कर्मियों की तत्परता और सूझबूझ से घायलों को समय से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की। पीआरवी स्टाफ में आरक्षी अभिषेक मिश्रा, आरक्षी इन्द्रजीत वर्मा तथा होमगार्ड चालक महेन्द्र नाथ मिश्रा शामिल रहे।
259 वाहनों से 4.55 लाख रुपये सम्मन शुल्क वसूला
यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी जनपद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। बुधवार को सभी थाना क्षेत्रों में बैंक, वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 259 वाहनों से कुल 4,55,100 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप रहा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी