रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की सौगात, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा

Durgesh Mishra

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को योगी सरकार की बड़ी सौगात, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ, 27 से 29 अगस्त तक माताओं-बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा
संत कबीर नगर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को बड़ी सौगात देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मातृशक्ति सम्मान समारोह में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को 27 से 29 अगस्त 2026 तक सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने की भी घोषणा की। यह सुविधा 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा महिलाओं को अंगवस्त्र/साड़ी एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, रोजगार एवं स्वावलंबन के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर लागू कर रही है। महिलाओं एवं बेटियों की बढ़ती भागीदारी आज विकास के प्रत्येक क्षेत्र में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
संत कबीर नगर में हुआ मातृशक्ति सम्मान समारोह
इसी क्रम में संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी की अध्यक्षता में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ एवं रक्षाबंधन के अवसर पर मातृशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं बेटियां मौजूद रहीं।
कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। मुख्य अतिथि चारू चौधरी ने माताओं एवं बहनों को साड़ी व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।
चारू चौधरी ने कहा कि रक्षाबंधन से पहले प्रदेश की माताओं और बहनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को आजीवन निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलने से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो सकेंगी। उन्होंने महिलाओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने तीन दिन निःशुल्क बस यात्रा और वरिष्ठ महिलाओं को आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने योजना के शुभारंभ एवं निःशुल्क बस यात्रा की सौगात के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित मातृशक्ति को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की तथा संबंधित विभागों को योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा उर्मिला त्रिपाठी, महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संगीता वर्मा, रजनी पाण्डेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सुनीता अग्रहरि, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ऊषा पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा किरन प्रजापति सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां उपस्थित रहीं।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी