ईद मिलाद-उन-नबी का जश्न धूमधाम से मनाया गया:-
पुलिस प्रशासन पूरी तरह से रहा मुस्तैद
*धनघटा, संतकबीरनगर। 1500 साल पहले 12 रबी उल अव्वल को जन्मे मुहम्मद सल्लल्लाहु अलइहि वसल्लम के जन्मदिन पर बुधवार को धनघटा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर जुलूस -ए-मुहम्मदी निकाला गया। मुहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। महुली थाना क्षेत्र के रौजा गांव के मौलाना अरशद निजामी के नेतृत्व में जुलूस निकलकर बाज़ार और चौराहे तथा आस-पास के सड़कों पर लंबे काफिले के साथ “लब्बएक” के नारों के साथ गूंजता रहा। इस अवसर पर मौलाना अरशद निजामी ने कहा कि 15 सौ साल पहले 12 रबी उल अव्वल को नबीए पाक सल्लल्लाहु अलइहि व सल्लम का जन्म अरब देश में हुआ था। कुछ समय बाद उन्होंने सती प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के साथ ही लोगों में आपसी भाईचारा और शांति का संदेश देने का काम किया। इस दौरान उनको समाज विरोधी तत्वों ने काफी परेशान भी किया । लेकिन वह अपने रास्ते से नहीं हटे । और दुनिया में अमन चैन का संदेश देते रहे । उन्होंने कहा कि हमारे नबी ने बेटियों को विधवाओं को समाज में जीने का हक़दार बनाया। उन्होंने विधवा से शादी करके सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का भी काम किया, जो आज भी समाज के लिए प्रासंगिक है ।
जुलूस के दौरान थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय, एस आई सोमनाथ मिश्रा के साथ भारी तादाद में फोर्स की तैनात रही। इसी तरह नाथनगर , मुखलिसपुर, हरिहरपुर, लखनोहर, उमरिया , बंडा, धनघटा आदि गांवो में नबी के जन्मदिन की याद में जुलूस निकाला गया । कई स्थानों पर लंगर लगाकर लोगों को शरबत भी पिलाया गया । जुलूस पर निगरानी रखने के लिए भारी भरकम पुलिस तैनात रही।
जुलूस में मुख्य रूप से हज़रत मौलाना अरशद निजामी के अलावा मुस्तफा, नूरुल हुदा, सद्दाम खान, सज्जन हुसैन, इरशाद अहमद, आज़म असलम आदि शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड